आईपीएल 2025: 17 मई से लौटेगा क्रिकेट का रोमांच

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह राहत और उत्साह की खबर है – TATA IPL 2025 अब फिर से पटरी पर लौट रहा है। 17 मई से टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी और बचे हुए लीग स्टेज मैच 6 प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। पूरे क्रिकेट जगत की नज़रें अब 3 जून को होने वाले भव्य फाइनल पर टिकी हुई हैंआईपीएल 2025: 17 मई

आईपीएल 2025: 17 मई से लौटेगा क्रिकेट का रोमांच

कूटनीतिक प्रगति के बीच IPL की वापसी

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए अस्थायी संघर्षविराम के बाद, आईपीएल की बहुप्रतीक्षित वापसी संभव हुई है।इस बीच, BCCI को टूर्नामेंट फिर से शुरू करने का आत्मविश्वास दिया है।

BCCI की आधिकारिक घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से विमर्श के बाद IPL 2025 को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।कुल 17 मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 4 प्लेऑफ़ मुकाबले भी होंगे। संशोधित शेड्यूल में दो रविवार को दो-दो मुकाबले यानी डबल हेडर शामिल किए गए हैं।

आईपीएल 2025: 17 मई से लौटेगा क्रिकेट का रोमांच
प्लेऑफ़ का नया कार्यक्रम:

क्वालिफायर 1: 29 मई 2025

एलिमिनेटर: 30 मई 2025

क्वालिफायर 2: 1 जून 2025

फाइनल: 3 जून 2025

प्लेऑफ़ वेन्यू की घोषणा जल्द की जाएगी।

BCCI का राष्ट्र के प्रति सम्मान

वास्तव में BCCI ने भारतीय सेना के साहस और समर्पण को नमन किया है, जिनकी वजह से क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी है।इसके अलावा बोर्ड ने देशहित को प्राथमिकता देने और टूर्नामेंट को सफलता पूर्वक संपन्न करने का संकल्प दोहराया है।

आयोजन से पहले की तैयारियाँ

अब भी 16 मुकाबले बाकी हैं और बोर्ड इससे पहले टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर्स और सरकारी एजेंसियों के साथ बैठकें कर रहा है यही कारण है कि ताकि सुरक्षा और संचालन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। यदि विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित होती है और हालात स्थिर रहते हैं, तो आईपीएल के सभी शेष मैच आने वाले हफ्तों में कराए जा सकते हैं।

धर्मशाला की स्थिति अस्पष्ट

हालांकि BCCI से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, सभी निर्धारित स्थलों पर तकनीकी दलों को बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, केवल धर्मशाला को छोड़कर। यहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच सुरक्षा कारणों से रोका गया था। यह स्थान संघर्ष क्षेत्र के करीब होने के कारण फिलहाल अनिश्चितता में है।

.. https://www.cricbuzz.com

Read more Cricket News https://dailygyaan.com/

#IPL2025

#TATAIPL2025

#IPLReturn

#IPLIsBack

#CricketLovers

#IPLUpdates

#IPLNews

#CricketIndia

#आईपीएल2025

#क्रिकेटकीवापसी

Leave a Comment