अचानक हुई अभिनेता मुकुल देव की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर
Son of Sardaar के अभिनेता Mukul Dev(मुकुल देव) का निधन – जानिए उनके जीवन की अनकही कहानी
भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री उस क्षण सदमे में चली गई जब यह खबर आई कि Mukul dev (मुकुल देव) का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार की रात उनका निधन हुआ और उनके करीबी दोस्त शनिवार सुबह उनके घर पहुंचे।
मुकुल देव की मौत की खबर से सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके साथी कलाकार और प्रशंसक इस क्षति को “न भरने वाली कमी” बता रहे हैं।
जो ज़मीन से जुड़ा रहा, वही दिलों में घर करता है — मुकुल देव इसी सादगी का नाम थे
एक पायलट जिसने आर्टिस्ट बनने का रास्ता चुना
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरि देव कौशल दिल्ली पुलिस में Assistant Commissioner of Police थे और उन्हें पश्तो और फ़ारसी भाषाओं का ज्ञान था।
मुकुल ने अपने करियर की शुरुआत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) से पायलट की ट्रेनिंग लेकर की थी। उन्होंने 100 घंटे की फ्लाइट ट्रेनिंग पूरी की और एविएशन ट्रेनर के रूप में काम किया
लेकिन जल्द ही उनकी अभिनय में रुचि ने उन्हें टीवी और फिल्मों की दुनिया में खींच लिया।Son of Sardaar के अभिनेता Mukul Dev(मुकुल देव) का निधन – जानिए उनके जीवन की अनकही कहानी
टेलीविजन से सिनेमा तक का सफर
1996 में टीवी शो ‘Mumkin’ से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। उसी साल, उन्हें फिल्म ‘Dastak’ में मौका मिला, जिसमें उन्होंने ACP रोहित मल्होत्रा की भूमिका निभाई। इस फिल्म में वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आए।
उनकी परिपक्व और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच तुरंत लोकप्रिय बना दिया।
Son of Sardaar के अभिनेता Mukul Dev(मुकुल देव) का निधन – जानिए उनके जीवन की अनकही कहानी
मुकुल देव की विविध फिल्में और शानदार अभिनय

हिंदी सिनेमा में प्रमुख फिल्में:
- Qila (1998)
- Wajood (1998)
- Yamla Pagla Deewana (2011)
- Son of Sardaar (2012)
- R… Rajkumar
- Jai Ho
इन फिल्मों में उन्होंने गंभीर, एक्शन, और हास्य भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई।
पंजाबी सिनेमा में गहरी छाप:
- Saka – The Martyrs of Nankana Sahib
- Shareek
- Des Hoyaa Pardes
पंजाबी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं थी।
Fear Factor और डबिंग में भी शानदार योगदान
2006 में उन्होंने Fear Factor India के पहले सीज़न को होस्ट किया। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी और ऊर्जा ने शो को खास बना दिया
उन्होंने कई International Movies मे डबिंग की जैसे मार्वल(marvel),ब्लैक पैंथर(black panther) शामिल है.
Son of Sardaar के अभिनेता Mukul Dev(मुकुल देव) का निधन – जानिए उनके जीवन की अनकही कहानी
निजी जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियां
मुकुल देव की निजी जिंदगी भी उतनी ही दिलचस्प थी। उन्होंने शिल्पा देव से विवाह किया था, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी है — सिया देव, जिसे वे बेहद प्यार करते थे।
उनकी मां अनूप कौशल और पिता हरि देव कौशल दोनों का पहले ही निधन हो चुका था।
अंतिम विदाई और बॉलीवुड की श्रद्धांजलि
सोनू सूद ने ट्वीट किया:
RIP मुकुल भाई। आप एक हीरे थे। बहुत याद आओगे। Stay strong @RahulDevRising bhai.
मनोज बाजपेयी ने लिखा:
“बहुत जल्दी चले गए। मेरी जान, जब तक फिर न मिलें… ओम शांति।”
मुख्य बिंदु
- जन्म: 17 सितंबर 1970, दिल्ली
- करियर की शुरुआत एक पायलट के रूप में
- एक्टिंग डेब्यू: 1996 (Mumkin & Dastak)
- उल्लेखनीय फिल्में: Son of Sardaar, Jai Ho, Yamla Pagla Deewana
- पंजाबी फिल्में: Saka, Shareek
- Fear Factor India के पहले होस्ट
- Marvel फिल्मों की हिंदी डबिंग
- निधन: 54 साल की उम्र में शुक्रवार रात
- बॉलीवुड और फैंस ने दी श्रद्धांजलि