Netflix पर Squid Game Season 3 की रिलीज डेट आई सामने – जानिए पूरी जानकारी
दुनिया की सबसे चर्चित कोरियन वेब सीरीज़ में से एक Squid Game एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रही है। इस बार यह वापसी “एक आखिरी बार” के रूप में हो रही है, जिसमें दांव और भी ज्यादा खतरनाक हैं, भावनाएं और गहरी हैं, और खेल पहले से कहीं ज़्यादा घातक। Squid Game 3 का सीज़न 3 अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों की परीक्षा बनकर सामने आएगा।
Squid Game 3 का Season 3?
Netflix ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि Squid Game Season 3 यानी तीसरा और अंतिम भाग 27 जून 2025 को रिलीज़ होगा। इससे पहले इसका सीजन 2, 26 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था और अब बहुत कम अंतराल के बाद इसका आखिरी चैप्टर आ रहा है।
Netflix ने अपने हालिया पोस्ट में कहा
मतलब, अपने कदम आखिरी बार इस खेल मे रखिये स्क्विड गेम सीज़न 3 — 27 जून
क्या है Squid Game 3 की कहानी?
इस बार की कहानी पहले से कहीं ज़्यादा भावनात्मक, हिंसक और गूढ़ होगी।
Seong Gi-hun (Player 456) यानी ली जुंग-जे इस बार फिर से खेल में उतरने वाले हैं, लेकिन इस बार उनके इरादे बदल चुके हैं। वह अब बदले की भावना और सिस्टम को तोड़ने की मंशा से मैदान में लौटते हैं। Season 2 में उनके बगावत की कोशिश नाकाम हो जाती है, एक करीबी दोस्त की मौत हो जाती है, और एक गुप्त विश्वासघात सामने आता है।
Squid Game Season 3 नया मोड़
इस का कहानी के शुरुवात मे क्लिफहैंगर के बाद Seong Gi-hun (Player 456) उसी डॉर्म मे पहुच जाता है | इस बार नियम भी अलग होंगे नए खेल बहुत ज्यादा खतरनाक होने वाले है|
इस बार खेल होंगे और भी खौफनाक
निर्देशक Hwang Dong-hyuk ने बताया कि इस बार उन्होंने ऐसे गेम्स चुने हैं जो इंसानी प्रकृति के सबसे निचले स्तर को दर्शा सकें। उन्होंने अपने बचपन के खेलों की एक सूची तैयार की थी, जिसे वो बार-बार रिविजिट करते रहे।
सीजन 1 में जैसे Tug of War जैसे गेम्स ने ऊंचाई और डर को दिखाया था, वैसे ही इस बार भी ऊंचाई को लेकर डर पैदा करने वाले गेम्स होंगे।
Netflix पर Squid Game Season 3 की रिलीज डेट आई सामने – जानिए पूरी जानकारी
Squid Game Season 3 टीज़र netflix जारी किया
कौन-कौन होगा Season 3 में?
मुख्य कलाकारों में शामिल हैं
- Lee Jung-jae – Seong Gi-hun (Player 456)
- Lee Byung-hun – Front Man
- Wi Ha-jun – Hwang Jun-ho
- Yim Si-wan – Myung-gi (Player 333)
- Kang Ha-neul – Dae-ho (Player 388)
- Park Sung-hoon – Hyun-ju (Player 120)
- Yang Dong-geun – Yong-sik (Player 007)
- Kang Ae-sim – Geum-ja (Player 149)
- Jo Yuri – Jun-hee (Player 222)
- Lee David – Min-su (Player 125)
- Roh Jae-won – Nam-gyu (Player 124)
- Park Gyu-young – No-eul
क्या है इस बार की थीम?
इस बार का फोकस हिंसा पर नहीं, बल्कि मानवता को बचाने पर है। निर्देशक ने कहा,
पहले सीजन में हमने दिखाया कि कैसे पूंजीवाद की होड़ में इंसान लड़ रहा है। दूसरे में हमने बगावत की कोशिश देखी जो नाकाम रही। और अब तीसरे सीजन में मैं यह दिखाना चाहता हूं कि कैसे इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भी इंसान को इंसान बने रहना चाहिए।
Netflix पर Squid Game Season 3 की रिलीज डेट आई सामने – जानिए पूरी जानकारी
Squid Game 3 के कुछ महत्वपूर्ण सवाल
- Squid Game 3 का Season 3 कब रिलीज़ होगा?
27 जून 2025 को Netflix पर। - कितने एपिसोड्स होंगे इस बार?
सिर्फ 6 एपिसोड्स, लेकिन हर एपिसोड बेहद तीव्र और रोमांचक होगा। - क्या यह आखिरी सीज़न होगा?
जी हां, Netflix ने कंफर्म किया है कि यही इस सीरीज़ का फिनाले है। - क्या ट्रेलर या टीज़र आ चुका है?
हां, Netflix ने एक टीज़र जारी किया है जिसमें Gi-hun को ताबूत से बाहर लाते हुए दिखाया गया है — संकेत है कि खेल फिर से शुरू हो चुका है। - क्या पिछला सीज़न देखना जरूरी है?
बिल्कुल! बिना Season 1 और 2 देखे, Season 3 की कहानी समझना मुश्किल होगा।
Netflix पर Squid Game Season 3 की रिलीज डेट आई सामने – जानिए पूरी जानकारी
“Squid Game Season 3 का फोकस मानवता पर होगा, यह सुनकर बहुत उत्साहित हूँ। पहले सीजन में पूंजीवाद की क्रूरता दिखाई गई थी, जो वाकई चौंकाने वाली थी। दूसरे सीजन में बगावत की कोशिश नाकाम रही, जिससे निराशा हुई। अब तीसरे सीजन में इंसानियत को बचाने की बात हो रही है, यह एक सकारात्मक कदम लगता है। क्या आपको नहीं लगता कि यह सीजन पिछले दोनों से ज्यादा प्रभावशाली होगा? मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूँ कि निर्देशक इस बार कैसे कहानी को आगे बढ़ाएंगे। क्या आपको लगता है कि यह सीजन दर्शकों को और ज्यादा प्रेरित करेगा? मैं तो बस इंतज़ार नहीं कर सकता!”