जुलाई 2025: जापान में सुनामी का खतरा – किसने की यह भविष्यवाणी? जानिए पूरी खबर
क्या वाकई जुलाई 2025 में जापान में विनाशकारी सुनामी आने वाली है? क्या कोई वैज्ञानिक चेतावनी है या यह केवल एक भविष्यवाणी है? इन दिनों सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल्स पर एक ही नाम गूंज रहा है – रयो तात्सुकी (Ryo Tatsuki)। एक मंगा कलाकार जिसने अपनी पुस्तक The Future I Saw में जुलाई 2025 को लेकर एक ऐसी बात लिखी है जिसने पूरे एशिया को चिंता में डाल दिया है।
शुरुआत में अनदेखी
यह पुस्तक शुरुआत में अनदेखी रह गई थी, लेकिन जब उनके द्वारा भविष्यवाणी की गई घटनाएं सच होने लगीं — जैसे 1995 का कोबे भूकंप, फ्रेडी मर्करी और राजकुमारी डायना की मृत्यु, और यहाँ तक कि कोविड-19 महामारी — तब लोगों ने इस किताब को गंभीरता से लेना शुरू किया।
जुलाई 2025: जापान में सुनामी का खतरा – किसने की यह भविष्यवाणी? जानिए पूरी खबर
जुलाई 2025 की भविष्यवाणी क्या है?

रयो तात्सुकी की चर्चित किताब The Future I Saw के 2021 के अपडेटेड एडिशन में यह दावा सामने आया
जुलाई 2025 में जापान के दक्षिण में समुद्र उबलता हुआ दिखाई देगा और यह एक बड़ी सुनामी का कारण बनेगा।
उनके अनुसार
- जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में एक दरार खुलेगी
- जिससे पानी के नीचे विस्फोट होगा और वह एक विशाल सुनामी को जन्म देगा।
- वह चेतावनी देती हैं कि यह लहरें 2011 की सुनामी से तीन गुना बड़ी होंगी
- इसका असर जापान, ताइवान, इंडोनेशिया और मरियाना द्वीप समूह तक होगा।
इस भविष्यवाणी का असर क्या हो रहा है?
पर्यटन पर प्रभाव
- रयो तात्सुकी (Ryo Tatsuki) की इस भविष्यवाणी का सीधा असर जापान के पर्यटन पर पड़ा है।
- WWPKG (हांगकांग आधारित ट्रैवल एजेंसी) ने रिपोर्ट किया कि जापान के लिए बुकिंग में 50% की गिरावट आई है।
- कुछ क्षेत्रों में बुकिंग 83% तक घट गई हैं।
- सोशल मीडिया पर #जुलाई2025 भविष्यवाणी ट्रेंड कर रहा है।
जुलाई 2025: जापान में सुनामी का खतरा – किसने की यह भविष्यवाणी? जानिए पूरी खबर
सरकार और वैज्ञानिकों की प्रतिक्रिया
जापानी सरकार और मौसम विज्ञान एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि तात्सुकी की भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
टोक्यो विश्वविद्यालय के डिजास्टर एक्सपर्ट सेकिया नाओया ने कहा,
आज के विज्ञान के आधार पर किसी भूकंप या सुनामी की सटीक तारीख नहीं बताई जा सकती। यदि जुलाई में कुछ होता है, तो वह केवल एक संयोग होगा।
इसके बावजूद, चीन ने अपने नागरिकों को जापान में यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।वहीं दक्षिण कोरिया, ताइवान और हांगकांग जैसे देशों से जापान की फ्लाइट बुकिंग्स में 83% तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है।
रयो तात्सुकी कितना सही है?
The Future I Saw पुस्तक के मुताबिक ऐसी कई बातें कही है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी जिनसे शामिल है।
- 1991: फ्रेडी मर्करी की मृत्यु
- 1995: कोबे भूकंप
- 1997: प्रिंसेस डायना की मृत्यु
- 2011: जापान में आई सुनामी
- 2020: कोविड-19 महामारी
चेरी ब्लॉसम सीज़न पर भी पड़ा असर

अप्रैल से जून तक जापान में चेरी ब्लॉसम (सकुरा) सीज़न होता है, जो दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। हर साल लाखों लोग सिर्फ इस खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे को देखने के लिए जापान का रुख करते हैं। लेकिन रयो तात्सुकी(Ryo Tatsuki) की जुलाई 2025 सुनामी की भविष्यवाणी ने इस बार माहौल को बदल दिया है।
जहाँ पहले होटल, गेस्टहाउस और पर्यटन स्थल पूरी तरह बुक रहते थे, वहीं अब बुकिंग्स में भारी गिरावट देखी जा रही है।
चेरी ब्लॉसम जैसे सौंदर्य से भरे सीजन में भी डर और आशंका का माहौल जापान की पर्यटन अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।
जुलाई 2025: जापान में सुनामी का खतरा – किसने की यह भविष्यवाणी? जानिए पूरी खबर