चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में दर्दनाक हादसा: आरसीबी की जीत के जश्न में 11 लोगों की मौत, 50 घायल

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में दर्दनाक हादसा: आरसीबी की जीत के जश्न में 11 लोगों की मौत, 50 घायल

IPL 2025 में RCB की पहली खिताबी जीत ने जहां पूरे बेंगलुरु को जश्न में डुबो दिया था, वहीं चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस की उमड़ी बेकाबू भीड़ ने उस खुशी को एक दर्दनाक हादसे में बदल दिया। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना सभी को झकझोर देने वाली है

हादसा कैसे हुआ?

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में दर्दनाक हादसा

RCB ने जब IPL 2025 का खिताब जीता, तो बेंगलुरु में जश्न का माहौल था।

हजारों की संख्या में फैंस टीम का स्वागत करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए।

टीम जैसे ही शहर पहुंची, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया।

लेकिन भारी भीड़ और खराब प्रबंधन के कारण हालात बिगड़ गए। भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

आरसीबी भगदड़ में कितने मरे?

इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

यह जानकारी पुलिस और अस्पताल सूत्रों ने दी है।

यह सवाल बार-बार दोहराया जा रहा है – आरसीबी भगदड़ में कितने मरे? और चिन्नास्वामी में कितने लोग मारे गए? इन जगहों पर लोग अपनी जान गंवा बैठे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्या हुआ?

जब लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे, तब कई गेटों से एक साथ भारी भीड़ ने धक्का देना शुरू कर दिया। कई लोग दब गए, कई बेहोश होकर गिर पड़े। दृश्य बहुत ही भयावह था। एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियाँ भी जाम के कारण समय पर नहीं पहुँच पाईं।

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, यह बहुत दुखद है कि जो लोग टीम का स्वागत करने आए थे, वही अब हादसे का शिकार हो गए।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा

यह राज्य सरकार की असफलता है। इतना बड़ा आयोजन बिना उचित योजना के नहीं होना चाहिए था। उन्होंने x पर पोस्ट किया

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इसे लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू बताया और आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर चिंता जताई।

BCCI और IPL के अधिकारियों का बयान

IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि RCB के अधिकारी अंदर मौजूद थे और उन्हें बाहरी स्थिति की जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इस पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मेट्रो में भी दिखी भीड़ की मार

  • आरसीबी के स्वागत को लेकर बेंगलुरु मेट्रो में भी भारी भीड़ देखी गई।
  • पर्पल लाइन के स्टेशन जैसे SV रोड, इंदिरानगर, हलासुर, ट्रिनिटी स्टेशन पर लोग खचाखच भरे हुए थे।
  • BMRCL को बार-बार यह घोषणा करनी पड़ी – ट्रेन भरी हुई है, कृपया दरवाजों से दूर रहें।

ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर प्रशासन विफल

CBD इलाके में जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस को रूट डायवर्जन और नो-एंट्री क्षेत्रों की घोषणा करनी पड़ी।

इसके बावजूद हालात बेकाबू रहे। इस पूरे आयोजन में poor planning और crowd management की कमी साफ दिखी

अब क्या जरूरी है?

यह घटना एक सबक है कि जब इतने बड़े स्तर पर कोई जश्न मनाया जाए, तो प्रशासन को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाएं और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारी करनी चाहिए।

How many people died in Chinnaswamy? जैसे सवाल अब लोगों के मन में डर और चिंता पैदा कर रहे हैं।

यह हादसा RCB की ऐतिहासिक जीत की खुशी को काले साए में बदल गया।

हमें याद रखना चाहिए कि कोई भी जश्न, किसी की जान से बढ़कर नहीं है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में दर्दनाक हादसा: आरसीबी की जीत के जश्न में 11 लोगों की मौत, 50 घायल

Leave a Comment