IPL-2025 DC Vs MI ,MI हारी तो एक और मौका ,DC के लिए करो या मरो और बारिश का साया

IPL-2025 DC Vs MI ,MI हारी तो एक और मौका ,DC के लिए करो या मरो और बारिश का साया

IPL-2025 का 63 वा मुकाबला DC (दिल्ली कैपिटल्स) और MI (मुंबई इंडियंस) के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई मे होगा

ये दूसरी बार टीम आपस मैं भिड़ेगी इसके पहले मुंबई ने दिल्ली को उसी के घर मै हराया था. 12 रनों से

मुकाबले का महत्त्व: MI को एक और मौका , DC के लिए करो या मरो

दिल्ली आज हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाज़े बंद हो जायेंगे वही मुंबई के पास हार के बाद भी एक मौका रहेगा I मुंबई इंडियन के पास हारने के बाद भी 16 पॉइंट्स रहेंगे हालाकि दोनों टीमो के एक एक मैच बचे है सामने पंजाब किंग्स होगी.

मुंबई इंडियंस:

12 मैचों मे 14 अंक

दिल्ली कैपिटल्स

12 मैचों मे 13 अंक

आज की जीत मुंबई सीधे प्लेऑफ मे, जबकि दिल्ली को टॉप ४ की रेस मे बने रहने के लिए यह मुकाबला जितना बहुत जरुरी है

Head to Head Record:

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 36 मैच खेले गए हैं:

मुंबई ने 20 जीते

दिल्ली ने 16 मुकाबले जीते

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों 10 बार भिड़े हैं:

मुंबई ने 7 बार जीत दर्ज की है

दिल्ली ने 3 बार जीत हासिल की है

प्लेयर्स टू वॉच

मुंबई इंडियंस:

IPL-2025 DC Vs MI ,MI हारी तो एक और मौका ,DC के लिए करो या मरो और बारिश का साया

सूर्यकुमार यादव: सीजन में MI के टॉप स्कोरर, 12 मैचों में 500+ रन, वानखेड़े पर शानदार प्रदर्शन।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या: फैंस की नजरें इन पर टिकी रहेंगी।

गेंदबाज़ी में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह होंगे अहम।

IPL-2025 DC Vs MI ,MI हारी तो एक और

दिल्ली कैपिटल्स:

IPL-2025 DC Vs MI KL Rahul

केएल राहुल: टीम के टॉप रन स्कोरर।

कुलदीप यादव: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़।

अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद।

Pitch Report:

  • मुंबई वानखेड़े की पिच की बात करे तो हमेशा बल्लेबाज़ी की मददगार रही है
  • यहाँ पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच होते है
  • नई गेंद पर पेसर्स को स्विंग और उछाल मिलती है
  • अब तक वानखेड़े पर IPL के 122 मैच हो चुके हैं:
  • 56 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती
  • 66 बार चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली
  • यहां का हाईएस्ट स्कोर 235/1 है, जो RCB ने 2015 में MI के खिलाफ बनाया था।

Weather Update:

  • मुंबई में आज मौसम खराब रह सकता है।
  • मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
  • 84% बारिश की संभावना जताई गई है
  • बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इससे
  • MI के 15 अंक हो जाएंगे
  • DC के 14 अंक, और दोनों की आखिरी लीग मैच निर्णायक बन जाएंगे

IPL में मैच शिफ्ट की मांग

दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने IPL से अपील की है कि जैसे RCB vs SRH का मैच बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट किया गया, वैसे ही इस मैच को भी शिफ्ट किया जाए।

उन्होंने कहा –

21 तारीख को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान पिछले 6 दिनों से था, ऐसे में मैच को किसी अन्य शहर में ले जाना लीग की निष्पक्षता के लिए जरूरी है।”

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स:

अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, समीर रिजवी, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।

ऑरेंज कैप ,पर्पल कैप पर गुजरात का कब्ज़ा:

Sai Sudarshan  GT

ऑरेंज कैप अभी गुजरात के ओपनर बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन के सर पर विराजमान है उनका स्कोर 12 मैचों मे 156 के स्ट्राइक

रेट से 617 रन बनाये है

वही पर्पल कैप भी गुजरात के गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के पास है उन्होंने 12 मैचों मे २१ विकेट लिए है


2 thoughts on “IPL-2025 DC Vs MI ,MI हारी तो एक और मौका ,DC के लिए करो या मरो और बारिश का साया”

Leave a Comment