क्या Hera Pheri 3 में नहीं दिखेंगे Baburao? एक ट्वीट ने हिला दी सोशल मीडिया की दुनिया
सालों से दर्शक इंतज़ार कर रहे थे कि Akshay Kumar, Suniel Shetty और Paresh Rawal की सुपरहिट तिकड़ी फिर एक बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी। जैसे ही खबर आई कि Hera Pheri 3 बनने जा रही है, फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
क्या Hera Pheri 3 में नहीं दिखेंगे Baburao? एक ट्वीट ने हिला दी सोशल मीडिया की दुनिया

Paresh Rawal के ट्वीट से उड़ी हलचल, क्या अब नहीं होगा Baburao का जादू?
कुछ दिनों पहले खबरें वायरल हुईं कि Paresh Rawal अब Hera Pheri 3 का हिस्सा नहीं होंगे। पहले तो लोगों ने इसे अफवाह समझा। लेकिन जैसे-जैसे यह चर्चा तेज़ हुई, दर्शकों की बेचैनी बढ़ने लगी। क्या वाकई Baburao अब नजर नहीं आएंगे?
इस सवाल का जवाब मिला एक संडे की सुबह, जब खुद Paresh Rawal ने चुप्पी तोड़ी।
Paresh Rawal का ट्वीट
इंटरनेट पर उड़ी तमाम अटकलों के बीच, आखिरकार Paresh Rawal ने ट्वीट कर फैंस को सच्चाई बताई
मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि Hera Pheri 3 से हटने का मेरा निर्णय रचनात्मक मतभेदों (creative differences) के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूँ कि फिल्म निर्माता के साथ मेरा कोई रचनात्मक विवाद नहीं है। श्री प्रियदर्शन, जो कि फिल्म के निर्देशक हैं, उनके प्रति मेरे मन में अत्यधिक प्रेम, सम्मान और विश्वास है
इस ट्वीट से यह तो साफ हो गया कि उन्होंने खुद फिल्म छोड़ी है, लेकिन कारण कुछ और है – ना कि कोई आपसी मतभेद।
फैंस का टूटा दिल – सोशल मीडिया पर ग़म और ग़ुस्सा
Paresh Rawal के ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #NoBaburaoNoHeraPheri ट्रेंड करने लगा।
एक यूजर ने लिखा
Baburao के बिना Hera Pheri? नाम बदल दो फिर फिल्म का।
दूसरे यूजर बोले
तिकड़ी(अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी,परेश रावल) कोई भी कम होगा, तो वो Hera Pheri का जादू नहीं चलेगा
क्या है Baburao के किरदार की खासियत?
Baburao एक ऐसा किरदार है, जिसने सिर्फ हँसी ही नहीं दी, बल्कि आम आदमी की सरलता और मजबूरी को भी दिखाया। उनकी आवाज़, चाल, हाव-भाव और संवाद जैसे “उठा ले रे देवा… आज भी लोगों को याद हैं।
अब कौन निभा सकता है Baburao का किरदार? संभावित विकल्प
क्या Hera Pheri 3 में नहीं दिखेंगे Baburao? एक ट्वीट ने हिला दी सोशल मीडिया की दुनिया
यदि मेकर्स को मजबूरी में नया चेहरा चुनना पड़े, तो कौन हो सकता है नया Baburao? आइए जानते हैं कुछ विकल्प:
Pankaj Tripathi:

- सहज अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।
- मासूमियत और ठेठ भाषा को बखूबी निभा सकते हैं।
Vijay Raaz:

- एक्सप्रेशन और आवाज़ में दमदार।
- किरदार को नया ट्विस्ट दे सकते हैं।
Anupam Kher:
- अनुभवी कलाकार, हर किरदार मे अपने आप को ढालने का हुनर
Govinda:

- हाई एनर्जी और कॉमिक टैलेंट, लेकिन फिल्म का टोन बदल सकता है।
अब आगे क्या? फिल्म की टीम पर बड़ा दबाव
Hera Pheri 3 की टीम अब एक बड़े दबाव में है। Baburao जैसे किरदार को दोहराना या फिर बदलना, दोनों ही विकल्प रिस्की हैं। Priyadarshan जैसे निर्देशक को अब एक मुश्किल निर्णय लेना है – या तो Paresh Rawal को वापस लाएं, या फिर नया चेहरा सामने लाएं।
क्या Hera Pheri 3 में नहीं दिखेंगे Baburao? एक ट्वीट ने हिला दी सोशल मीडिया की दुनिया
आपकी राय क्या है?
- क्या Hera Pheri 3, Paresh Rawal के बिना सफल हो पाएगी?
- आपको क्या लगता है, Baburao का किरदार कौन निभा सकता है?
- नीचे कमेंट करें और अपनी राय ज़रूर साझा करें।
…