90 मीटर की मार! नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा इतिहास, लेकिन कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट

90 मीटर की मार! नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा इतिहास

भारत के स्टार एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 की शुरुआत एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ की, जब उन्होंने तीसरे प्रयास में भाला 90.23 मीटर दूर फेंककर नया मुकाम हासिल किया।

90 मीटर की मार! नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा इतिहास, लेकिन कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट

90 मीटर के पार भाला फेंकने वाले पहले भारतीय बने

ये सिर्फ एक थ्रो नहीं था, ये भारत के लिए एक मील का पत्थर था। नीरज ने खुद कहा, ये थ्रो मेरे लिए नहीं, बल्कि उन लाखों भारतीयों के लिए था जो मुझसे उम्मीद लगाए बैठे थे कि मैं कभी 90 मीटर पार करूंगा।

नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा इतिहास… एक ट्विस्ट

नीरज का थ्रो जितना ऐतिहासिक था, उतना ही ड्रामा अंत में देखने को मिला। प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में जर्मनी के जूलियन वेबर ने एक धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 91.06 मीटर दूर भाला फेंका, जिससे पूरा समीकरण बदल गया।

यानी जिस थ्रो ने भारत को गर्व से भर दिया, वह थ्रो अंत में जीत का कारण नहीं बन सका। लेकिन इस कहानी की सबसे बड़ी जीत वो ‘90 मीटर’ था, जिसे नीरज ने आखिरकार पार किया

90 मीटर की मार! नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा इतिहास, लेकिन कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट

90 मीटर क्लब में शामिल होने वाले तीसरे एशियाई

नीरज चोपड़ा अब दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने 90 मीटर से अधिक भाला फेंका है। उनसे पहले पाकिस्तान के अर्शद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

नीरज के कोच ने कहा

जान जेलेज़नी खुद भी इस क्लब का हिस्सा हैं, और नीरज की इस सफलता में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

दोहा की शाम – एक परफेक्ट मंच

नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता की शुरुआत एक जोरदार 88.4 मीटर के थ्रो से की, जिसने उन्हें शुरुआत में ही शीर्ष पर पहुँचा दिया। लेकिन जब तीसरे प्रयास में उनका भाला हवा को चीरता हुआ 90.23 मीटर के पार गया, तो दोहा का स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन गया

नीरज ने कहा

दोहा की बैकविंड जावेलिन थ्रोअर के लिए बेहतरीन होती है। अगर तकनीक सही बैठ जाए और थ्रो ऊँचाई में जाए तो भाला हवा में उड़ता है

नीरज बोले – अभी तो सीजन की शुरुआत है

इस जबरदस्त थ्रो के बाद भी नीरज का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। उन्होंने कहा,
ये तो बस शुरुआत है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस सीजन में मैं इससे भी आगे जाऊंगा। हम अभी भी कुछ तकनीकी बिंदुओं पर काम कर रहे हैं, और मेरा शरीर इस साल पहले से बेहतर महसूस कर रहा है।

90 मीटर की मार! नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा इतिहास, लेकिन कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट

उन्होंने आगे कहा,

मैं जानता था कि जूलियन वेबर जबरदस्त फॉर्म में हैं और आज कुछ बड़ा कर सकते हैं। मैंने उनसे कहा था कि आज का दिन हो सकता है जब हम दोनों 90 मीटर पार करें – और वही हुआ।

नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा  इतिहास

पिछले अनुभव और यह उपलब्धि

नीरज चोपड़ा ने साझा किया कि इससे पहले भी वे 2022 में टुर्कू और स्टॉकहोम में लगभग 89.94 मीटर का थ्रो कर चुके थे, लेकिन तब भी जीत उनसे दूर रह गई थी
हर बार मैं थोड़ा सा पीछे रह जाता था। लेकिन आज 90 मीटर का आंकड़ा पार करके आत्मा को सुकून मिला है।

90 मीटर की मार! नीरज चोपड़ा ने दोहा मे रचा  इतिहास, लेकिन कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट

अब अगला लक्ष्य – वर्ल्ड चैंपियनशिप और उससे आगे

2025 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप इस साल 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित होने जा रही है। नीरज का अगला फोकस उसी पर है।

उन्होंने साफ कहा

अब लक्ष्य सिर्फ 90 नहीं, उससे भी आगे जाना है। ये तो बस शुरुआत है

फिजियो, कोच और कड़ी मेहनत का फल

नीरज ने अपने फिजियोथैरेपिस्ट और कोच जान जेलेज़नी की जमकर तारीफ की।
पिछले कुछ हफ्तों में मेरी तैयारी उतनी मजबूत नहीं रही, लेकिन आज मेरा शरीर पूरी तरह तरोताजा महसूस कर रहा था। फिजियोथैरेपिस्ट की बेहतरीन मालिश ने मेरी ऊर्जा को नई ताजगी दी और मैंने खुद को बेहद हल्का महसूस किया।

जान जेलेज़नी खासतौर पर इस बार डायमंड लीग में उनके साथ आए क्योंकि उन्हें भरोसा था कि नीरज इस बार 90 मीटर पार कर सकते हैं।

Leave a Comment