Pakistan Launches 500-Drone Attack; India Retaliates, Drone Recovered in Pathankot
Pakistan Launches 500-Drone Attack, India Strikes Back Near Pathankot पाकिस्तान का 500 ड्रोन से हमला, भारत का पलटवार, पठानकोट में ड्रोन बरामद
भारतीय सेना ने 50 ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान ने 36 स्थानों पर हमले की कोशिश की। उसका मकसद देश में दहशत फैलाना था। पूरी तरह से 8 तारीख की रात का आकलन किया गया और यह देखा गया कि पाकिस्तान ने किस तरीके से हमला किया।

उसने जम्मू, राजस्थान, पंजाब, कश्मीर, पठानकोट और जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाकर नापाक कोशिश की।
पाकिस्तान ने सियाचिन से लेकर कच्छ (गुजरात) तक हमले की योजना बनाई।
500 ड्रोन से किया गया हमला अपने आप में बहुत गंभीर और मायने रखने वाला है।पुंछ, राजौरी, उड़ी और उधमपुर में हमला किया गया। लेह से लेकर सरक्रीक तक हमले किए गए। और सबसे अहम बात यह रही कि इन हमलों में तुर्किये (तुर्की) के ड्रोन इस्तेमाल किए गए
पाकिस्तान ने नागरिक हवाई क्षेत्र (सिविल एयरस्पेस) बंद नहीं किया। पाकिस्तान ने धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा — वहाँ भी हमले किए। साथ ही, भारतीय सीमा का उल्लंघन किया गया और पाकिस्तान ने अपने सिविल एयरबेस का इस्तेमाल एक ढाल (शिल्ड) की तरह किया।

सबसे अहम बात यह है कि यह हमला रात 8 बजे शुरू हुआ और 1 बजे तक चला। जिन स्थानों को चुना गया, वहां पाकिस्तान की नापाक हरकतें सामने आईं। इसी कारण से कई इलाकों में ब्लैकआउट किया गया।

हमले के जवाब में भारत ने L70 और S-400 जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के ड्रोन को बेअसर किया। हमारी सभी गनें पूरी तरह सक्रिय हैं और दुश्मन को भारत की सीमाओं और ठिकानों को निशाना बनाने से रोक रही हैं
भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदाराना रुख अपनाया और संयमित तरीके से जवाब दिया। हालांकि गोलीबारी में दो छात्रों की जान चली गई।”
कल रात भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान के प्रमुख शहरों—कराची, पेशावर, रावलपिंडी, बहावलपुर और राजधानी इस्लामाबाद—पर सटीक जवाबी हमले किए गए।
भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जिसमें लाहौर और फैसलाबाद जैसे शहर भी शामिल हैं।
Read more https://www.aajtak.in/
Read more https://dailygyaan.com/breking-news-india-pakistan-war/
[…] Read more article https://dailygyaan.com/pakistan-drone-attack-india-retaliates-pathankot/ […]